मप्र में बस खाई में गिरी, 2 मरे व 9 घायल

रायसेन, 22 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बुधवार सुबह एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

सुलतानपुर थाने के प्रभारी जयपाल इंवाती ने आईएएनएस को बताया कि डिंडौरी से इंदौर जा रही बस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 (जयपुर-जबलपुर) पर नागिन मोड़ के पास तड़के लगभग चार बजे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस को आशंका है कि आंधा मोड़ होने के कारण चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया, परिणामस्वरूप बस सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493