अबुजा, 22 मार्च (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर नाइजीरिया में विस्थापितों के एक शिविर और बगल में स्थित एक आवासीय इलाके में हुए कई आत्मघाती विस्फोटों में कम से कम चार लोग मारे गए।
बीबीसी के मुताबिक, निवासियों ने बताया कि उन्हें तीव्र विस्फोट की तीन आवाजें सुनाई दीं – दो शिविर में और एक बगल की बस्ती में। दोनों स्थान मैदूगुड़ी शहर में मून मोटर पार्क के पास स्थित हैं।
कथित तौर पर इस्लामी आतंकी समूह, बोको हराम से जुड़े आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटों को अंजाम दिया है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
dharmpath.com dharmpath