नीतीश, कोविंद ने ‘बिहार दिवस’ की बधाई दी

पटना, 22 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्यवासियों को ‘बिहार दिवस’ की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने ‘बिहार दिवस’ के मौके पर राज्य के निवासियों और प्रवासियों के लिए दिए गए अपने शुभकामना संदेश में कहा, “बिहार ज्ञान, कर्म, संस्कृति, सद्भावना और समरसता की पावन भूमि रही है। ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षिक आदि सभी ²ष्टि से समृद्घ बिहार राज्य निरंतर प्रगतिपथ पर अग्रसर है।”

कोविंद ने समस्त बिहारवासियों से समुन्नत और सुसंस्त बिहार के नवनिर्माण हेतु ²ढ़ संकल्पित होकर सामूहिक प्रयास करने का अनुरोध किया है, ताकि भारत भी सशक्त और वैभवशाली राष्ट्र बन सके।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रदेश एवं देशवासियों को बिहार दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा, “बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। आइए, हम सब मिलकर बिहार के विकास में योगदान देने का संकल्प लें।”

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी लोगों को ‘बिहार दिवस’ पर शुभकामनाएं दी है।

उल्लेखनीय है कि ‘बिहार दिवस’ के मौके पर पटना में तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री बुधवार की शाम करेंगे।

गौरतलब है कि 22 मार्च, 1912 को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग होकर बिहार नए राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493