पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बीते मंगलवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के श्याम नगर क्रॉसिंग के निकट रमेश (बदला हुआ नाम) अपनी तीन साल की बेटी गुड़िया (काल्पनिक नाम) व 10 साल के बेटे को लेकर सांसद साक्षी महाराज के श्याम नगर स्थित आश्रम रहने गया था। जहां से बच्ची अचानक गायब हो गई।
काफी खोजबीन के बाद गुड़िया आश्रम के पीछे आम के बाग में खून से लथपथ रोती हुई अवस्था में मिली। बच्ची की बातों को समझ कर उसकी मां ने मोहल्ले के ही बड़ेलाल पर अपने साथी के साथ आश्रम से बुला ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस ने बच्ची को नर्सिग होम में भर्ती कराते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
बीती देर रात खुद एसपी सुभाष सिंह बघेल ने आरोपी के घर पहुंचकर मोहल्ले को छावनी में तब्दील कर दिया। बुधवार तड़के आईटीआई चौकी इंचार्ज कीर्ति प्रकाश कनौजिया ने आरोपी बड़ेलाल राजपूत को मोहल्ले से अपनी ही रिश्ते की बहन के साथ दुष्कर्म के मामले में मोहल्ले से ही दबोच लिया।
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 376 व पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के शामिल होने की बात कही है। आरोपी पूरी तरह नशे की हालत में था।
दरोगा कीर्ति प्रकाश ने बताया कि आरोपी से अभी पूछताछ चल रही है। साथ ही बताया कि पीड़ित बच्ची का सैफई अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी बच्ची बोलने की स्थिति में नहीं है।
dharmpath.com dharmpath