‘ओएनजीसी ने त्रिपुरा में गैस उत्पादन दोगुना किया’

अगरतला, 22 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी, ओएनजीसी ने त्रिपुरा में पांच साल में अपना गैस उत्पादन बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। इससे भविष्य में ज्यादा गैस आधारित परियोजनाओं की स्थापना की संभावना बढ़ गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के एक प्रवक्ता ने कहा, “ओएनजीसी ने 2012-13 के 6,450 लाख घन मीटर गैस उत्पादन को 2016-17 में 13,820 लाख घन मीटर कर लिया है, जो दोगुने से ज्यादा है।”

कंपनी वर्तमान में विभिन्न बिजली परियोजनाओं, कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) से चलने वाले वाहनों और घरों में खाना बनाने के लिए पाइप लाइन गैस (पीएनजी) और शवदाहगृहों के लिए प्रति दिन 45 लाख घन मीटर गैस की आपूर्ति कर रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि खुदाई गतिविधियों को बढ़ाने के लिए रिग बेड़े को 2015-16 के तीन से बढ़ाकर 2016-17 में सात कर दिया गया है। एक रिग बेड़े के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने कहा, “इन रिग बेड़े के जुड़ने से राज्य में 2015-16 में खोदे गए 10-12 कुओं की संख्या बढ़कर 2016-17 में 15 हो गई। अगले तीन सालों में प्रति वर्ष 22 कुओं के खोदे जाने की योजना है।”

अधिकारी ने कहा, “गैस प्रसंस्करण क्षमताओं को और बढ़ावा देने के लिए गोजालिया (दक्षिण त्रिपुरा में) और पश्चिमी त्रिपुरा के अगरतला डोम में दो बड़े जीसीएस अप्रैल 2019 तक स्थापित किए जाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493