यूपीएसी परीक्षाओं में योग विषय शामिल करने का प्रस्ताव नहीं : मंत्री

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षाओं में एक वैकल्पिक विषय के रूप में योग को शामिल करने के प्रस्ताव पर केंद्र विचार नहीं कर रहा है।

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जीतेंद्र सिंह ने कहा कि यूपीएससी ने बी.एस.बासवान की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित की है।

इस समिति में सिविल सेवा परीक्षा के संबंध में समय-समय पर उठने वाले मुद्दों को व्यापक रूप से जांचा जाएगा। इस दौरान, पात्रता, पाठ्यक्रम, योजना सहित अन्य चीजों को ध्यान में रखा जाएगा।

लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में सिंह ने कहा, “वर्तमान में बासवान समिति की रपट पर यूपीएसी विचार कर रहा है और इस रपट पर यूपीएससी के सुझाव मिलने अभी बाकी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493