गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन में लगेंगे अतिरिक्त कोच

इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया, “प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन एक जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाएगा। इन अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है, जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके। इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कंफर्म हो जाएगा और यात्रियों को सहूलियत के साथ-साथ दलालों से भी मुक्ति मिलेगी।”

उन्होंने बताया कि इस निर्णय के तहत 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 22 मार्च को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा। वहीं 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में 24 मार्च को सिकंदराबाद से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493