ब्रिटेन में संसद के बाहर 2 लोगों को गोली मारी

लंदन, 22 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटेन की संसद के बाहर बुधवार को एक पुलिसकर्मी सहित दो लोगों को गोली मार दी गई।

समाचार-पत्र ‘इंडिपेंडेंट’ के वेब संस्करण पर जारी खबर में कहा गया है कि लंदन के वेस्टमिंस्टर इलाके में गोली चलने की आवाज सुनी गई, जिसके बाद संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

रपट में कहा गया है, “दो लोगों को गोली लगी है। इनमें से एक व्यक्ति के हमलावर होने की आशंका है। हालांकि संदिग्ध हमलावर की हालत गंभीर है और उसके जीवित बचने की संभावनाएं बेहद कम हैं।”

संसद परिसर के भीतर मौजूद संसद सदस्यों और कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों में रहने के लिए कहा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493