मोदी ने शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को शहीद क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट कर कहा, “भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को उनके शहादत दिवस पर याद कर रहा हूं। भारत उनके साहस व बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।”

तीनों क्रांतिकारियों को आज ही के दिन 1931 में तत्कालीन ब्रिटिश शासन ने फांसी दे दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493