नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटेन की संसद के बाहर बुधवार को हुए आतंकवादी हमले की गुरुवार को लोकसभा में निंदा की गई।
लंदन हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए लोकसभा में दो मिनट का मौन भी रखा गया।
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शहीद दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भी याद किया और कहा कि ‘देश कभी उनके बलिदान को नहीं भूलेगा।’
तीनों स्वतंत्रता सेनानियों को 1931 में ब्रिटिश शासकों ने फांसी दे दी थी।
dharmpath.com dharmpath