जर्मनी को जीत दिला लुकास ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल को कहा अलविदा

डार्टमंड, 23 मार्च (आईएएनएस)। मैच का एकमात्र गोल दागकर इंग्लैंड के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मैच में जर्मनी को 1-0 से जीत दिलाने वाले लुकास पोडोल्स्की ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास ले लिया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सिग्नल इडुना पार्क में बुधवार देर रात इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया दोस्ताना मैच लुकास के अंतर्राष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच था।

इस मैच में किए गए एकमात्र गोल की बदौलत जर्मनी जीत दिलाते हुए लुकास ने फुटबाल जगत को शानदार अंदाज में अलविदा कहा है।

जर्मनी की राष्ट्रीय टीम के लिए अपने करियर के दौरान लुकास ने 130 मुकाबले खेले, जिनमें उन्होंने 49 गोल दागे। इसमें 2014 में मिली विश्व कप की जीत भी शामिल है।

मैच के बाद लुकास ने कहा, “यह जीत एक फिल्म की तरह थी। भगवान ने मुझे ऐसी शानदार प्रतिभा दी, जिसका मैंने आज बखूबी इस्तेमाल किया।”

लुकास ने कहा, “यह एक शानदार खेल था, एक अच्छा परिणाम और अलविदा कहने का सबसे बेहतर तरीका।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493