जाफना में आवास योजना का शुभारंभ करेंगे रजनीकांत

चेन्नई, 23 मार्च (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत श्रीलंका के जाफना में 9 अप्रैल को ज्ञानम फाउंडेशन द्वारा तमिलों के लिए निर्मित 150 घरों की चाबियां सौंपेंगे। लयका प्रोडक्शंस ने यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक, “लयका ग्रुप के अध्यक्ष सुबास्करन अलीराज की मां के नाम पर फाउंडेशन ने इन घरों को 22 करोड़ रुपये की लागत से बनाया है और यह परियोजना ढाई साल की अवधि में पूरी हुई।”

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में गृहयुद्ध के बाद से यह फाउंडेशन श्रीलंका के महत्वपूर्ण हिस्सों में बड़े पैमाने पर सड़कों और स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए काम कर रहा है।

श्रीलंका में विस्थापित तमिलों के लिए घरों का निर्माण किया गया है।

रजनीकांत की आगामी तमिल फिल्म ‘2.0’ लयका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493