जानकारी के मुताबिक, कमालगंज थाना क्षेत्र के शिला चौराहा निवासी 15 वर्षीय छात्र विकास यादव कस्बे के आरपी इंटर कॉलेज में सात बजे से शुरू होने वाली हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहा था। उसकी बाइक पर रवि भी सवार था। छात्र जब फतेहगढ़ कानपुर मार्ग स्थित लवकुश कोल्ड स्टोरेज के निकट से गुजरा तो तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
इस हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath