राम मंदिर पर अब भाजपा का कोई बहाना नहीं चलेगा : विहिप

गुरुवार को साकेत स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में शैलेंद्र चौहान और बलराज डूंगर ने बताया कि अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा को उसका वादा याद दिलाने के लिए विहिप द्वारा 26 मार्च को शास्त्रीनगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा अब हिंदुओं के सब्र की और परीक्षा नहीं ले सकती। उन्होंने मंदिर की पुरानी शिलाओं से ही निर्माण किए जाने, अयोध्या में किसी मस्जिद का निर्माण न किए जाने और देश में बाबर के नाम पर किसी मस्जिद का नाम नहीं रखे जाने की मांग की।

उन्होंने अयोध्या में किसी मस्जिद के निर्माण को सिरे से खारिज करते हुए कहा, “बाबर द्वारा ध्वस्त किए गए रामलला के जन्म स्थान को मुक्त कराने के लिए कई सदियों से अब तक लाखों हिंदू अपने प्राणों का बलिदान दे चुके हैं। राम भारत की आस्था और आत्मा हैं, इसलिए उनके अस्तित्व को चुनौती देना सरासर मूर्खतापूर्ण हरकत और हिंदू भावनाओं का अपमान करना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493