जानकारी के मुताबिक, दादरी कोतवाली क्षेत्र के इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर काम करते समय हाईटेंशन लाइन में करंट लगातार चालू रहने से दो क्रेन चालक करंट की चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई। दोनों ड्राइवरों की मौत के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कर्मचारी बिजली घर पर ताला लगाकर भाग खड़े हुए। अधिशासी अभियंता अशोक चौरसिया ने हादसे की जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते हुए इसे हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही बताई है।
dharmpath.com dharmpath