पार्टी के राज्य सचिव हीरालाल यादव ने कहा, “पार्टी की राज्य परिषद ने भाजपा सरकार द्वारा अवैध बूचड़खाने बंद करने के नाम पर मीट दुकानदारों तथा वैधानिक रूप से चल रहे बूचड़खानों के मालिकों को उत्पीड़ित तथा आतंकित करने का विरोध किया है।”
पार्टी ने कहा कि जहां तक अवैध बूचड़खाने की बात है, या कोई अन्य अवैध काम का सवाल है, तो उसे रोके जाने पर कोई ऐतराज नहीं हो सकता।
माकपा ने कहा है कि सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि अवैध के नाम पर वैध एवं जायज धंधा करने वालों का उत्पीड़न न हो।
ऑल इंडिया बफैलो मीट एक्सपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव एस. सब्बरवाल ने भी इस धंधे में हो रहे करोड़ों के नुकसान पर चिंता व्यक्त की है।
dharmpath.com dharmpath