लखनऊ-भोपाल के बीच 14 फेरों में चलेगी समर स्पेशल

इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) संजय यादव ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए भोपाल-लखनऊ के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

इस निर्णय के तहत 01683 भोपाल-लखनऊ (पूर्वोत्तर रेलवे) ग्रीष्मकालीन स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन भोपाल से 30 मार्च, 06, 13, 20, 27 अप्रैल 04, 11, 18, 25 मई, 01, 08, 15, 22 एवं 29 जून, प्रत्येक गुरुवार को एवं 01684 लखनऊ-भोपाल (पूर्वोत्तर रेलवे) ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन लखनऊ जंक्शन से 31 मार्च, 07, 14, 21, 28 अप्रैल, 05, 12, 19, 26 मई, 02, 09, 16, 23 तथा 30 जून प्रत्येक शुक्रवार को 14 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

01683 भोपाल-लखनऊ ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भोपाल से 10 बजे प्रस्थान कर विदिशा, बीना, ललितपुर, झांसी, उरई, पोखरायां और फिर कानपुर सेंट्रल से होते हुए लखनऊ जंक्शन 20.35 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 01684 लखनऊ-भोपाल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन लखनऊ जंक्शन से 00.15 बजे प्रस्थान कर कानपुर सेंट्रल, पोखरायां, उरई, झांसी, ललितपुर, बीना, विदिशा होते हुए भोपाल 11.30 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में साधारण श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक तथा एस.एल.आर./डी. के दो कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493