जार्जटाउन पुलिस के मुताबिक, अल्लापुर जाने वाली सड़क के किनारे सुतली बम पड़ा था। तभी वहां से गुजर रहे कार सवार संजय सिंह की कार का टायर बम पर चढ़ गया। उसके दबाव से धमाका हो गया। इससे वाहन का टायर भी फट गया और बगल में खड़ी एक कार के शीशे चकनाचूर हो गए।
इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। यह किसी शरारती तत्व की हरकत बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath