रीता ने कार्यभार संभालने के बाद गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा तैयार किए गए एक प्रेजेंटेशन को भी देखा। प्रमुख पर्यटन सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि स्वच्छता पर जोर रहेगा और प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
रीता ने अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई और कहा, “उत्तर प्रदेश में पर्यटन के अनेक आकर्षण हैं और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath