फैशन आपके व्यक्तित्व का विस्तार है : आथिया शेट्टी

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री आथिया शेट्टी जो अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती है, का कहना है कि वे फैशन के प्रति जागरूक व्यक्ति नहीं है, लेकिन फैशन किसी शख्स के व्यक्तित्व का ही विस्तार है।

आथिया ने मुंबई से भेजे ई-मेल में आईएएनएस को बताया, “मैं समझती हूं कि फैशन आपके व्यक्तित्व का विस्तार है, जबकि मुझे कपड़ों के साथ मजे करना पसंद है, लेकिन मैं अपने आप को फैशन को लेकर सचेत व्यक्ति नहीं मानती।”

इस 24 वर्षीय अभिनेत्री का कहना है कि वे अपने मूड के हिसाब से कपड़े पहनती हैं।

उन्होंने कहा, “अगर मैं गर्ली महसूस करती हूं तो ड्रेस पहनती हूं। लेकिन अगर मुझे आरामदायक कपड़े पहनने हों तो केवल टी-शर्ट और जींस पहनूंगी।”

अभिनय के मोर्चे पर आथिया फिलहाल ‘मुबारकां’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन अनीश बज्मी कर रहे हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और इलेना डीक्रुज भी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493