नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप रही और तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 71 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath