झारखंड में 3 नक्सली मारे गए

रांची, 24 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को दो नक्सली गुटों के बीच संघर्ष में तीन नक्सली मारे गए।

पुलिस ने बताया कि दोनों गुटों में गोलीबारी की घटना मोहम्मदगंज पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले सीताचुवा गांव में हुई।

मारे गए तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक की पहचान अजय यादव के रूप में की गई है, जिस पर पुलिस ने 10 लाख रुपये का इनाम रखा था।

पुलिस ने एक घायल नक्सली को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एके-47 सहित सात रायफलें बरामद की गई हैं।

राज्य के 24 में से 18 जिले नक्सल प्रभावित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493