पॉलिन्हो की हैट्रिक से विश्व कप क्वालीफायर में जीता ब्राजील

मोंटेवीडियो, 24 मार्च (आईएएनएस)। पॉलिन्हो की हैट्रिक की बदौलत ब्राजील टीम ने फुटबाल विश्व कप क्वालीफायर में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में 4-1 से जीत हासिल की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यहां एस्तादियो सेंटेनारियो स्टेडियम में हुए इस मैच में ब्राजील ने उरुग्वे को 4-1 से मात दी।

मुकाबले के पहले हाफ में एडिन्सन कवानी ने नौंवे मिनट में गोल दागकर उरुग्वे को बढ़त दिलाई। टीम की ओर से यह इस मैच में दागा गया एकमात्र गोल था।

18वें मिनट में पॉलिन्हो ने ब्राजील के लिए पहला गोल दागा और स्कोर 1-1 से बराबर किया।

इसके बाद दूसरे हाफ में उरुग्वे को गोल दागकर बढ़त हासिल करने का मौका न देते हुए ब्राजील के लिए पॉलिन्हो (51वें, 912वें मिनट) और नेमार (74वें मिनट) ने तीन गोल दागे और जीत हासिल की।

इस जीत के साथ ब्राजील दक्षिण अमेरिकी जोन की टीमों की सूची में 30 अंकों के साथ शीर्ष पर है। इस सूची में उरुग्वे सात अंक पीछे दूसरे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493