बांग्लादेश सीमा पर 6 किलो चांदी जब्त

कोलकाता, 24 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने छह किलोग्राम से अधिक चांदी जब्त की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

कोलकाता, 24 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने छह किलोग्राम से अधिक चांदी जब्त की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

बाजितपुर सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने गुरुवार रात सीमा पर बह रही नदी के पास संदिग्ध हलचल महसूस की और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। वह व्यक्ति उस समय सीमा पार कर बांग्लादेश जाने की कोशिश में था।

बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फंट्रियर के अजय कुमार ने कहा, “मुर्शिदाबाद जिले के स्कूलपाड़ा गांव के निवासी नजीरुल शेख 56 को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।”

कुमार ने कहा, “बीएसएफ ने 6.3 किलोग्राम चांदी जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 2.6 लाख रुपये है।”

बीएसएफ अधिकारी ने कहा, “गिरफ्तार व्यक्ति को मुर्शिदाबाद जिले औरंगाबाद में सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया।”

बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फंट्रियर ने इस वर्ष अबतक 53 किलोग्राम चांदी जब्त की है और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493