सोनिया और राहुल अमेरिका से लौटे

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका से लौट आए हैं। सोनिया गांधी अमेरिका स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गईं थीं।

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भारत लौट आए हैं। सभी देशवासियों और कांग्रेस के लोगों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

कांग्रेस अध्यक्ष 8 मार्च को अमेरिका गईं थीं, जबकि राहुल पिछले सप्ताह अपनी मां के पास गए थे।

कुछ पार्टी नेताओं ने संकेत दिया है कि राहुल की वापसी के बाद कांग्रेस पांच राज्यों के विधानसभा नतीजों पर मंथन करेगी, जो कांग्रेस के लिए मिलेजुले रहे हैं।

कांग्रेस गोवा और मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भी दोनों राज्यों में सरकार बनाने में असफल रही।

कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी राहुल की पार्टी अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की भी मांग कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493