योगी संग अभिनेत्री की अभद्र फोटो वायरल करने पर केस दर्ज

हिन्दू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष मोहित पाण्डेय ने बताया कि वाट्सएप पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक महिला अभिनेत्री के साथ अश्लील फोटो लगाकर मखौल उड़ाया गया तथा उसे शोसल मीडिया पर वायरल भी किया गया। जिससे आम जनमानस एवं व मुख्यमंत्री की हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी काफी आहत हैं।

उन्होंने कोतवाली में मैसेज पोस्ट करने वाले व्यक्ति का नाम आशुतोष शुक्ला व मोबाइल नम्बर के साथ ही अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने धारा 293 आईपीसी व 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी कोतवाल शैलेन्द्र कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493