उप्र सरकार ने दिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के निर्देश

प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के मंत्री सचिव सत्यदेव पचौरी ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों और बुंदेलखंड में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा, “प्रदेश में विभिन्न प्रकार के सूक्ष्म उद्योगों को विकसित करने के लिए चयनित युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने की व्यापक व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए हैं। हस्तशिल्पियों के जीवनस्तर व उनकी आर्थिक स्थिति में गुणात्मक सुधार लाने के लिए उत्पादों की विपणन व्यवस्था को भी सु²ढ़ किया जाएगा।”

पचौरी ने बताया, “प्रदेश में रेशम की खपत को देखते हुए रेशम उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। रेशम उत्पादन बढ़ाने तथा किसानों को और अधिक लाभान्वित कराने के लिए सघन खेती पद्धति को अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493