उन्होंने यहां शनिवार को कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही हुई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इससे संबंधित निर्देश भी दे दिए हैं।
केशव ने बताया, “मैंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी तहसीलों, विकास खंडों एवं थानों में आए हुए पीड़ित व्यक्तियों के बैठने के लिए कुर्सी एवं पानी आदि का उचित प्रबंध किया जाए। आम जनता की समस्याओं का अविलंब निस्तारण किया जाए।”
उन्होंने कहा कि थाने, ब्लॉक व तहसील जनता से सीधे जुड़े होते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
dharmpath.com dharmpath