नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। एक स्थानीय अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के खिलाफ शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से दर्ज मानहानि के मामले में आरोप तय किए।
मुख्य महानगर दंडाधिकारी सुमित दास ने केजरीवाल तथा अन्य के खिलाफ मानहानि मामले में आरोप तय किए।
केजरीवाल तथा अन्य आरोपियों ने आरोपों से इनकार किया है।
इस मामले में सुनवाई 20 मई से शुरू होगी।
dharmpath.com dharmpath