भाजपा को छोड़ सभी दलों का हो रहा विघटन : नायडू

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर अन्य दलों का विघटन हो रहा है और उनके नेता उन्हें छोड़ भाजपा से जुड़ रहे हैं।

नायडू ने यहां रामलीला मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा 2014 के बाद एक-एक कर चुनाव जीतती जा रही है और कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएएडीएमके), आम आदमी पार्टी (आप) तथा अन्य पार्टियों का विघटन हो रहा है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले तीन वर्षो में सर्वाधिक चुनाव जीते हैं और आज देशभर में पार्टी की सरकार है।

दिल्ली में अगले माह होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को तैयारी के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा, “जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, देशभर में आंदोलन आ गया है, देशभर में भाजपा के झंडे देखे जा सकते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार पर पिछले तीन साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस के कार्यकाल में हर रोज भ्रष्टाचार के मामले सामने आते थे, लेकिन हम पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता।”

नायडू ने भाजपा को सराहते हुए कहा कि यह एकमात्र पार्टी है, जिसने समाज के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है।

उन्होंने कहा, “भाजपा में अनुसूचित जाति, किसान तथा महिला सांसदों की संख्या सबसे अधिक है।”

मंत्री ने कहा कि राजग सरकार के नोटबंदी के फैसले की आलोचना कई लोगों ने की, लेकिन हाल ही में संपन्न चुनावों में पार्टी को मिले जनादेश ने सबको गलत साबित कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493