कांग्रेसी उम्मीदवार गिरफ़्तार, राहुल की रैली रद्द

modi-185-india-vijay-rallies-from-26-march-150x150भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में यूपी के सहारनपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेसी उम्मीदवार इमरान मसूद को गिरफ़्तार कर लिया गया है.समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ पुलिस ने उन्हें शनिवार तड़के गिरफ़्तार किया. देवबंद थाने में उनके ख़िलाफ़ दर्ज मामले में बहुत ही गंभीर धाराएं लगाईं गईं हैं. शनिवार को किसी समय इमरान मसूद को अदालत में पेश किया जाएगा.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार शाम को सहारनपुर में रैली करने वाले थे लेकिन अब जो ख़बरें आ रही हैं उनके अनुसार राहुल गांधी का सहारनपुर का कार्यक्रम रद्द हो गया है.

भारतीय जनता पार्टी ने इस भाषण की आलोचना करते हुए इसे विद्रोहजनक बताया और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस मामले में दख़ल देने की मांग की.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493