ढाका, 26 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश के चौदंगा में रविवार को एक ट्रक और एक मिनी ट्रक में भिड़ंत हो गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए।
ढाका, 26 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश के चौदंगा में रविवार को एक ट्रक और एक मिनी ट्रक में भिड़ंत हो गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि दुर्घटना ढाका और दक्षिणी खुलना शहर को जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई।
घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई गई है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
राजमार्गो की बदहाल स्थिति, खस्ताहाल वाहन और यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण बांग्लादेश में सड़क हादसों में सबसे अधिक जानें जाती हैं।
बांग्लादेश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में हजारों लोगों की मौत हो जाती है।
dharmpath.com dharmpath