मोहित के छोटे पर्दे पर पदार्पण से महेश, करण उत्साहित

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार महेश भट्ट और करण जौहर ने निर्देशक मोहित सूरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे टीवी रियलिटी शो ‘नच बलिए-8’ के साथ छोटे पर्दे पर उनके पदार्पण से उत्साहित हैं।

मोहित सूरी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के साथ शो के निर्णायक के रूप में दिखाई देंगे।

महेश भट्ट ने कहा, “हमारे देश में पर्याप्त प्रतिभाएं हैं, लेकिन प्रतिभा को खोजने की हमारी क्षमता बहुत कम है। मोहित सूरी एक संवेदनशील निर्देशक हैं। संगीत उनकी फिल्मों का अभिन्न अंग है। वह वास्तविक भावनाओं के साथ न्याय करने में सक्षम हैं और ‘नच बलिए-8’ में उनका निर्णायक बनना एकदम सही है।”

करण ने कहा, “मोहित सूरी निर्देशक हैं और उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। सभी एक-दूसरे से अलग हैं। मैं ‘नच बलिए-8’ में निर्णायक की भूमिका निभाते देखने के लिए उत्साहित हूं।”

सूरी इससे पहले ‘जहर’, ‘कलयुग’, ‘आवारापन’, ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

‘नच बलिए-8’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493