जो साल्डाना को ‘गार्जियन्स..’ का सीक्वल असफल होने का डर

लॉस एंजेलिस, 26 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जो साल्डाना को अपनी आगामी फिल्म ‘गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम-2’ के असफल होने का डर सता रहा है।

लॉस एंजेलिस, 26 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जो साल्डाना को अपनी आगामी फिल्म ‘गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम-2’ के असफल होने का डर सता रहा है।

उन्हें डर है कि यह फिल्म पहले भाग की तरह बॉक्स ऑफिस पर कामयाब होगी या नहीं।

जो (38) फिल्म में गैमोरा का किरदार निभाकर खुश हैं, लेकिन वह चिंतित है कि बेहद सफल फिल्म होने की वजह से इसके सीक्वल को लेकर भी लोगों की उम्मीद बढ़ गई है, ऐसे में जोखिम भी बढ़ गया है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ ने जो के हवाले से बताया, “‘गार्जियन्स’ मेरे लिए वेगास जाने जैसा है, जहां आप शर्त लगाते हैं और जीतते हैं, लेकिन इस दाव की कीमत अब बढ़ गई है।’

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से खोने का डर अब बढ़ गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493