सुधा ने मुझे कलाकार के तौर पर बदल दिया : वेंकटेश

चेन्नई, 26 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार सुधा कोंकरा के साथ आगामी तेलुगू खेल पर आधारित फिल्म ‘गुरु’ में काम कर रहे वेंकटेश का कहना है कि सुधा ने उन्हें कलाकार के तौर पर बदल दिया है।

चेन्नई, 26 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार सुधा कोंकरा के साथ आगामी तेलुगू खेल पर आधारित फिल्म ‘गुरु’ में काम कर रहे वेंकटेश का कहना है कि सुधा ने उन्हें कलाकार के तौर पर बदल दिया है।

यह फिल्म 31 मार्च को रिलीज होगी।

यह फिल्म ‘साला खडूस’ का रीमेक है। इसमें वेंकटेश बॉसिंग कोच के रूप में दिखेंगे।

फिल्म के बारे में वेंकटेश ने कहा, “सुधा तीन साल पहले मेरे पास यह कहानी लेकर आईं थीं। दुर्भाग्य से मैं इसमें काम नहीं कर सका क्योंकि मैं बीमार था। इसके बाद वह माधवन के पास गईं और उन्होंने इसमें काम किया। जब मैंने फिल्म देखी तो मैं उनके साथ गया और उन्हें गले लगाया। मैंने कहा कि मैं तुरंत इसमें काम करना चाहता हूं।”

वेंकटेश वर्षो से सफल फिल्मों का हिस्सा रहे हैं लेकिन ‘गुरु’ उनके लिए खास हैं।

उन्होंने कहा, “फिल्म ने मुझे व्यक्ति और कलाकार के रूप में बदल दिया। मैंने इस फिल्म से बहुत कुछ सीखा और पूरा श्रेय सुधा को जाता है। यह करियर में पहली बार था कि मैंने शूटिंग शुरू करने से पहले पूरी पटकथा पढ़ी।”

‘²श्यम’ अभिनेता ने सुधा को पर्दे पर उनकी उपस्थिति बदलने के प्रयासों का भी श्रेय भी दिया है।

वेंकटेश ने इस बात को भी स्वीकार किया कि वह काफी समय से खेल पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493