आपत्तिजनक बातचीत को लेकर केरल के मंत्री का इस्तीफा

तिरुवनंतपुरम, 26 मार्च (आईएएनएस)। केरल के परिवहन मंत्री ए.के. शशींद्रन ने एक विवादास्पद ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद इस्तीफा दे दिया है। क्लिप में वह एक महिला के साथ फोन पर आपत्तिजनक बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से पांच बार विधायक रह चुके मंत्री ने कोझिकोड में अपने इस्तीफे की घोषणा की। यह विवादास्पद ऑडियो मंगलम टीवी ने जारी किया था।

इससे पहले, मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने मीडिया से कहा कि उन्होंने रिपोर्ट को गंभीरता से लिया है, और इसके साथ ही उन्होंने मामले में कार्रवाई करने का वादा किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493