नूतन ठाकुर ने रविवार को बताया कि प्रदेश में पीपीएस अधिकारियों की कुल संख्या 924 है। अखिलेश सरकार में मार्च 2012 से मार्च 2017 के पांच साल की अवधि में उत्तर प्रदेश में कुल पीपीएस अधिकारियों के 3921 तबादले हुए थे। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के पहले ही वर्ष में पीपीएस अफसरों के 1199 तबादले हुए थे।
नूतन ने बताया, “आईजी प्रशासन, उत्तर प्रदेश प्रकाश डी से 21 मार्च को भेजी गई 524 पृष्ठों की सूचना के अनुसार इस दौरान शासन ने 480 मामलों में अपना ही तबादला आदेश निरस्त या संशोधित किया। विधानसभा चुनाव के समय पुलिस अधिकारियों को बहुत राहत थी और चुनाव आयोग के निर्देशों पर मात्र आठ पीपीएस अफसरों का तबादला किया गया।”
dharmpath.com dharmpath