उप्र : भतीजे की छेड़छाड़ से क्षुब्ध चाची ने खुदकुशी की

जनपद के टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बुढाई गांव में रहने वाली 28 वर्षीय चंदा अपने पति व बच्चों के साथ रहती थी। प्रतिदिन की भांति रविवार को सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसके कमरे में जाकर देखा जहां चंदा फांसी पर लटक रही थी। यह देख परिजनों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी।

मृतका के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें चंदा ने लिखा था, “माफ करना। उसकी मौत का जिम्मेदार उसका पति नहीं बल्कि रिश्ते में लगने वाला भतीजा शरमन है। जो उसे आए दिन छेड़खानी करते हुए परेशान करने लगा। कई बार उसे मना किया, लेकिन वह नहीं माना, जिससे तंग आकर वह आत्महत्या कर रही है।”

सुसाइट नोट में उसने अपनी बहन के लिए भी संदेश छोड़ते हुए कहा, “उसकी मौत के बाद वह घर आकर अपने जीजा और बच्चों को संभाल ले।”

पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493