छग : रिटायर्ड एएसपी की सड़क दुर्घटना में मौत (फोटो सहित)

वह रविवार सुबह पेंच नेशनल पार्क से लौट रहे थे, उसी वक्त नागपुर के पास टायर फटने से गाड़ी पलट गई। हादसे के तत्काल बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि खान रायपुर में लंबे समय तक एएसपी के तौर पर पदस्थ रहे। इसके साथ ही वह रायपुर ग्रामीण एएसपी के तौर पर राजधानी में अपनी सेवाएं देते रहे। रिटायर होने के बाद भी खान ने विभाग नहीं छोड़ा। वह राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में एएसआई और डीएसपी रैंक के नव चयनित अधिकारियों को प्रशिक्षण देते रहे।

खान को रायपुर में ही पंचतत्व में विलीन किया जाएगा। सूचना मिली है कि उनका शव नागपुर से रायपुर के लिए रवाना कर दिया गया है। सोमवार सुबह रायपुर के मौदाहापारा कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493