उप्र : लाइसेंसी पिस्टल से कुत्ते को मारी गोली, गिरफ्तार

कुत्ता कालू पूरे मोहल्ले की रखवाली करता था। उसकी बेवजह मौत से लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों ने थाने जाकर अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विमलधीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है, जिसके बाद पुलिस ने विमल को गिरफ्तार कर लिया।

मामला मझोला थाना क्षेत्र में कांशीराम नगर कॉलोनी का है, जहां बी ब्लॉक में कालू नाम का कुत्ता रहता था, जो सबके यहां से रोटी खाकर पूरे मोहल्ले की रखवाली करता था। 25 तारीख को देर रात बी ब्लॉक में ही रहने वाले एक व्यक्ति विमलधीर जो अनुसूचित आयोग में अध्यक्ष पद पर है, अपने कुत्ते के साथ आए। उनके कुत्ते को देख कालू उस कुत्ते पर भौंकने लगा।

विमलधीर ने उसको हड़काया तो कालू विमल पर भी भौंकने लगा। बस फिर क्या था विमल ने अपना लाईसेंसी रिवाल्वर निकाली और कालू को हमेशा के लिए चुप कर दिया।

इसके बाद कालू को मरा देख मोहल्ले के लोग आग बबूला हो गए। तुरंत पुलिस को बुलाया गया लोगों ने खुद जाकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने विमलधीर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में इंस्पेक्टर मझोला डीके शर्मा ने कहा कि विमल नशे में था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493