पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को मुक्त कराकर थाने ले आई। इसके बाद पता चला कि लड़की अपने प्रेमी से उसके घर मिलने गयी थी जहां उसके प्रेमी सुमित के घरवालों ने उसे बहुत मारा। लड़की का कहना है कि सुमित ने अपने आपको कुंवारा बताया जबकि वह शादीशुदा है। सुमित ने लड़की को शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस आरोपी को ढूंढ रही है।
मझोला थाना अंतर्गत रहने वाली एक लड़की जो मूलरूप से जिला बिजनौर की रहने वाली है और मुरादाबाद में किराए के मकान में रहती है। एक दुकान पर काम भी करती है। उसे इसी इलाके में रहने वाले सुमित से प्रेम हो गया। सुमित ने अपने आपको कुंवारा बताया और लड़की से लगातार संबंध बनाता रहा।
कई लोगों ने लड़की से कहा कि सुमित की शादी हो गयी है पर वह नहीं मानी। आज सुबह सुमित के घर उससे मिलने अपनी सहेली के साथ पहुंची तो सुमित के घर वालों ने सहेली को तो मारकर भगा दिया। जबकि लड़की को अंदर बंद करके जमकर पीटा। सहेली भागकर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर लड़की को वहां से छुड़ाया और थाने ले आई।
मझोला थाना के इंस्पेक्टर डी के शर्मा ने कहा कि लड़की से लड़के ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए हैं। मुकदमा लिखने की कार्यवाही चल रही है। आरोपी की तलाश जारी है।
dharmpath.com dharmpath