नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आंशिक बदली रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 58 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath