स्वास्थ्य विधेयक की विफलता बाद शीर्ष रिपब्लिकन का इस्तीफा

वाशिंगटन, 27 मार्च (आईएएनएस)। टेक्सास के एक शीर्ष रिपब्लिकन ने कंजर्वेटिव ‘हाउस फ्रीडम कॉकस’ द्वारा ओबामाकेयर को निरस्त कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वास्थ्य विधेयक लाने का विरोध करने को लेकर समूह से इस्तीफा दे दिया है।

सीएनएन के मुताबिक, प्रतिनिधि टेड पो ने रविवार को कहा, “हमने अमेरिका की जनता से कंजर्वेटिव एजेंडे को पूरा करने का वादा किया था और हमें इस देश को आगे बढ़ाने के लिए साथ मिलकर खड़े होना होगा।”

टेड ने कहा, “ना कहना आसान है, नेतृत्व करना कठिन है। लेकिन हमें इसके लिए ही चुना गया था। कॉकस छोड़कर मैं कांग्रेस के एक सशक्त सदस्य के तौर पर अधिक बेहतर ढंग से काम कर पाऊंगा और टेक्सास की जनता के हित को सदन में रख पाऊंगा। अब नेतृत्व का समय आ गया है।”

टेक्सास ट्रिब्यून के मुताबिक, पो हॉस्टन इलाके के पूर्व न्यायाधीश हैं और वह पीड़ितों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए जाने जाते हैं।

फ्रीडम कॉकस में कांग्रेस के दर्जनों रिपब्लिकन सदस्य शामिल हैं, जो किसी भी विधेयक को कंजर्वेटिव दिशा में ले जाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं।

ट्रंप और प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पॉल रेयान ने यह स्पष्ट होने के बाद कि विधेयक के पक्ष में जरूरी वोट हासिल नहीं होंगे, 24 मार्च को रिपब्लिकन स्वास्थ्य विधेयक वापस ले लिया था। फ्रीडम कॉकस के अधिकांश सदस्यों ने ट्रंप के विधेयक का विरोध किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493