केरल : मंत्री मामले की जांच के आदेश (लीड-1)

तिरुवनंतपुरम, 27 मार्च (आईएएनएस)। केरल सरकार में परिवहन मंत्री ए.के. शशींद्रन ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। सरकार ने इस्तीफा देने वाले अपने दूसरे मंत्री के लिए बनी स्थितियों की जांच कराने का फैसला किया है।

परिवहन मंत्री ए.के.शशींद्रन ने फोन पर एक महिला के साथ अश्लील बातें करने वाला ऑडियो सामने आने के बाद रविवार को इस्तीफा दे दिया था।

मुख्यमंत्री विजयन ने कहा, “शशींद्रन ने इस्तीफा सौंप दिया है और उसे कल (रविवार) केरल के राज्यपाल पी.सदाशिवम को भेज दिया गया और उसे स्वीकार भी कर लिया गया।”

शशींद्रन की दृढ़ राय थी कि वह इस स्कैंडल के मद्देनजर इस्तीफा देंगे। विजयन ने कहा, “वह (शशींद्रन) मामले की जांच के दौरान पद पर बने नहीं रहना चाहते थे।”

विजयन ने कहा, “हमने न्यायिक जांच के आदेश देने का निर्णय लिया है और बुधवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में अन्य विवरणों को अंतिम रूप देंगे।”

विजयन ने कहा कि राज्य में किसी कार्यरत न्यायाधीश द्वारा जांच कभी साकार नहीं हुई, इसलिए जांच की प्रकृति पर अंतिम फैसला मंत्रिमंडल लेगी।

शशींद्रन ने सोमवार सुबह मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से मुलाकात की और उन्हें बताया कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।

शशींद्रन ने मीडिया को बताया, “मैंने मुख्यमंत्री को बताया है कि इस मामले में मेरे खिलाफ कई आरोप हैं और वह इसकी जांच का स्वागत करते हैं। मुख्यमंत्री ही जांच की प्रकृति पर फैसला करेंगे।”

वह इसके बाद पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा और गृह सचिव नलिनी नेट्टो से मिले।

इस दौरान मंत्री की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की राज्य इकाई की मंगलवार को यहां बैठक होगी, जिसमें पार्टी अध्यक्ष उजहावुर विजयन के अनुसार, घटनाक्रमों पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा, “हम फैसला करेंगे कि इस संदर्भ में क्या किया जाना है, क्योंकि हमारे पास एक और विधायक थॉमस चांडी हैं। हम वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सहयोगी हैं और मंत्री पद पर दावा पेश करने का हमें अधिकार है।”

गौरतलब है कि इसके पहले 2016 में उद्योग मंत्री ई.पी.जयराजन ने भाई-भतीजावाद के आरोपों के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493