योगी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “अधिकारी राशन माफियाओं, खनन माफियाओं, गो माफिया एवं वन माफियाओं के विरुद्ध अभियान शुरू करें। किसी जनपद में अगर भूख या बीमारी से किसी व्यक्ति की मौत हुई तो संबंधित जिलाधिकारी और सीएमओ दंडित होंगे।”
मुख्यमंत्री ने कहा है कि गन्ना किसानों के पुराने बकाए का 15 दिन के अंदर भुगतान कराया जाए। उन्होंने ट्विटर पर प्रदेश सरकार के अधिकारियों के लिए अलग-अलग निर्देश भी जारी किए।
योगी ने अपने ट्वीट में कहा है कि नवरात्र पर सभी शक्तिपीठों पर विशेष सफाई, शुद्ध पेयजल, छाया, सुरक्षा तथा अस्थाई शौचालयों का निर्माण कराया जाए।
dharmpath.com dharmpath