परीक्षा में कम नंबर आने पर 11वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

जनपद के बबीना थानान्तर्गत बीचएलईएल के तिलक नगर निवासी विनोद पाल की बेटी आदिति कक्षा 11वीं की छात्रा थी। प्रतिदिन की भांति आज जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसके कमरे में जाकर देखा तो अदिती फांसी पर लटक रही थी। यह देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लटकते शव को नीचे उतारकर कार्रवाई की।

बीएचईएल चौकी प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के परिजनों ने बताया कि अभी परीक्षा का परिणाम आया था, जिसमें आदिति के नम्बर कम आए थे। जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493