माइकल जैक्सन के बच्चों ने गुदवाए एक-जैसे टैटू

लॉस एंजेलिस, 28 मार्च (आईएएनएस)। दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के बच्चे पेरिस और प्रिंस जैक्सन ने अपने टखनों पर एक-जैसे ही टैटू गुदवा रखे हैं।

दोनों ने अपने संबंधों को जगजाहिर करते हुए चीनी भाषा के प्रतीकों ‘यिन’ और ‘यांग’ के टैटू टखनों पर गुदवा लिए हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, पेरिस और प्रिंस ने इन प्रतीकों को गुदवा रखा है, जिसका चीनी भाषा में मतलब संतुलन है।

पेरिस ने इंस्टाग्राम पर इन टैटू की तस्वीर भी साझा की है।

पेरिस ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “यिन स्त्रियोचित सिद्धांतों का प्रतीक है। यह रात, चांद, तरलता, शांति, पृथ्वी, अंधेरे, ठंड, मृत्यु और उच्चगामी ऊर्जा से जुड़ा हुआ है।”

उन्होंने बताया, “यांग पुरुष संबंधी सिद्धांत है जो आसमान, सूर्य, गति, विचार, स्वर्ग, धूप, रोशनी, जन्म और प्रतिगामी ऊर्जा से जुड़ा है।”

पेरिस ने बताया कि उनके और प्रिंस के विचार एक-जैसे ही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493