‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का पहला पोस्टर रिलीज

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित और मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ का पहला पोस्टर मंगलवार को रिलीज हो गया।

फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म के इस पहले पोस्टर में अर्जुन और श्रद्धा दोनों एक-दूसरे की तरफ पीठ कर एक-दूजे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान धीमी-धीमी बारिश भी हो रही है।

इससे पहले चेतन भगत के उपन्यास ‘2 स्टेट्स’ पर भी इसी नाम से फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म के साथ चेतन भगत निर्माता के तौर पर एक नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं।

फिल्म में श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थी के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म 19 मई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493