बांग्लादेश में नाव पलटने से 3 की मौत

ढाका, 28 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पंगुची नदी में मंगलवार को एक नौका पलट जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लापता हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस अधिकारी मसूद सरदार के हवाले से बताया कि यहां से करीब 178 किलोमीटर दूर बजरहार जिले में नौका डूब गई। नाव में क्षमता से अधिक 40-50 यात्री सवार थे।

सरदार ने कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान जारी है। कई यात्री नाव पलटने के बाद तैरकर किनारे आने में सफल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493