छत्तीसगढ़ के सुकमा से कनाडाई नागरिक का अपहरण

सुकमा के एएसपी जितेंद्र शुक्ला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “कनाडाई नागरिक का नाम जॉन सजलाक है, जो मुंबई से बाइक से 14 मार्च को निकला था। वह दो दिन पहले बस्तर पहुंचा। सुकमा के किस्टाग्राम थाने से करीब 15 किलोमीटर दूर सिंगामडगू गांव में उसे अंतिम बार देखा गया था।”

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मामले पर ओडिशा सरकार से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ओडिशा के कारापुट जिले से एक कनाडाई नागरिक के अपहरण को लेकर मैंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात की है।”

उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस को कनाडाई नागरिक का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

पुलिस ने कहा कि जॉन बस्तर कब पहुंचे थे और किसके संपर्क में थे, इसका पता लगाया जा रहा। जॉन को कनाडा की संस्था इमिग्रेशन रिफ्यूजी सिटीजनशिप का सदस्य बताया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493